भाजपा नेता जेपी नड्डा के काफिले पर 2020 में हुए हमले के मामले में, पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व युवा नेता इमरान हसन मोल्ला को 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है।
तब प्रदर्शनकारियों ने नड्डा के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंके थे।
यह घटना 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की है, जब भाजपा नेता डायमंड हार्बर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
TMC के 7 नेताओं की गिरफ्तारी
पुलिस ने अब इस मामले की नई सिरे से जांच शुरू कर दी है।
मोल्ला को 9 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वे इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 7वें TMC नेता हैं, 6 अन्य नेताओं को पहले ही पकड़ा जा चुका है।