दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की संभावना
देश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में यह हफ्ता बारिश वाला रहेगा। मंगलवार हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात में 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आरामदायक स्तर पर बना रहेगा।
हफ्ते के बीच में बारिश की उम्मीद
बुधवार और गुरुवार को भी बारिश जारी रहेगी, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह या दोपहर में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। आसमान अधिकतर बादलों से ढका रहेगा। वहीं, 21 से 23 अगस्त तक दोपहर या शाम के समय हल्की फुहारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।