IMD ने बताया है कि अंडमान सागर के पास बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो रहा है, जिससे 16 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।
इसे देखते हुए ओडिशा प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है और सभी जिलों को संभावित भारी बारिश और खराब मौसम के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।
मछुआरों को किनारे पर रहने की हिदायत
राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी की अगुवाई में टीम लगातार बैठकें कर रही है और तूफान के असर से निपटने के लिए सुरक्षा योजनाएं बना रही है।
IMD के अनुसार, 18 और 19 नवंबर के बीच केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जैसे इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। इसके साथ ही, 17 नवंबर को दक्षिणी ओडिशा तट पर और समुद्र में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 65 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। मछुआरों को साफ हिदायत दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं और मौसम सामान्य होने तक किनारे पर ही रहें।