मौसन विभाग का अलर्ट: दक्षिण-पूर्वोत्तर में मानसून में बरसेंगे मूसलाधार बादल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी जल्द ही अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इससे देशभर में गर्मी से रहत मिलने की उम्मीद है।
IMD का पूर्वानुमान: दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 मई से 31 मई तक तेज बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 29 मई को बारिश होने का अनुमान है और फिर 1 जून से 3 जून तक भी यहां बारिश जारी रह सकती है। लक्षद्वीप में भी 1 जून से 3 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, इंटीरियर कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर इंटीरियर कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गंगा के मैदान वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज गरज-चमक और तूफानी हवाओं की आशंका है।