IMD ने तेलंगाना के 14 जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
देश
भारत मौसम विभाग (IMD) ने 28 जून के लिए तेलंगाना के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में बिजली चमकने, गरजने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की भी अपील की गई है।
हैदराबाद में छाए रहेंगे बादल, बारिश की भी संभावना
अगर आप हैदराबाद में हैं, तो अगले 24 घंटों तक शहर में ज़्यादातर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है। तापमान दिन में लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह गिरकर करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।