दिल्ली-NCR में 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि दिल्ली-NCR में 9 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। विभाग के अनुसार, इस दौरान बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 6 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर बारिश होगी और हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी जमा हो सकता है और कम दृश्यता के कारण परेशानी आ सकती है।
हल्की बारिश के साथ दिल्ली रहेगी ठंडी
दिल्ली में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। शहर का तापमान भी कम बना रहेगा।
नोएडा में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा और अगर बारिश ज्यादा हुई तो निचले इलाकों में पानी भर सकता है।
गुरुग्राम और गाजियाबाद में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। IMD के अनुसार, यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर से गुजरने वाली मजबूत मानसूनी हवाओं के कारण हो रहा है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखने की सलाह दी गई है।