दिल्ली को गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, IMD ने दी पूरे हफ्ते बारिश की चेतावनी
देश
दिल्ली और आस-पास के शहरों को भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि रविवार से यहां रुक-रुक कर बारिश होगी और गरज-चमक भी देखने को मिलेगी। रविवार को जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं मंगलवार तक यह लुढ़ककर करीब 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।
पूरे हफ्ते जारी रहेगी बारिश
बारिश का यह सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रहेगा। गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे पड़ोसी शहरों में भी इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं, उत्तरी पहाड़ी राज्यों को अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसे खतरों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, मध्य भारत और तटीय इलाकों में भी तेज तूफान और आंधी-तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।