सूरजकुण्ड झूला हादसा: अधिकारियों की लापरवाही से चला झूला, गई थी इंस्पेक्टर की जान
सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में 7 फरवरी, 2026 को 'सुनामी झूला' अचानक गिर गया। इस हादसे में हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। यह झूला न तो आधिकारिक सूची में शामिल था और न ही इसे चलाने की कोई अनुमति मिली थी। जांच में पता चला है कि यह झूला बिना किसी परमिट के चल रहा था और बेहद असुरक्षित था।
हरियाणा मानवाधिकार आयोग की जांच में लापरवाही का खुलासा
हरियाणा मानवाधिकार आयोग की जांच में सामने आया है कि झूले को गलत तरीके से लगाया गया था और सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी की गई थी, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। आयोग ने हरियाणा पर्यटन निगम के 3 अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इसके अलावा, सुरक्षा जांच में यह भी सामने आया कि तार खुले पड़े थे और कई केबल पर कवर तक नहीं था। इससे बिजली का झटका लगने या आग लगने का बड़ा खतरा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच अभी भी चल रही है। जांच पूरी होने पर हादसे के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।