दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला करोड़ों का नशीला पदार्थ, बैंकॉक से आए 2 व्यक्ति गिरफ्तार
देश
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम्स अधिकारियों ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए दो यात्रियों को पकड़ा है। इनके पास से उनके बैग में 9.6 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध गांजा मिला है।
कस्टम्स की टीम ने यात्रियों की प्रोफाइलिंग और सामान की एक्स-रे स्कैनिंग की। इसके बाद 24 और 26 अक्टूबर को अलग-अलग यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें यह गांजा बरामद हुआ।
कस्टम्स ने 3.37 करोड़ रुपये के 15 पाउच जब्त किए
कस्टम्स अधिकारियों को दोनों दिन, इन यात्रियों के ट्रॉली बैग से गांजा भरे कुल 15 पाउच मिले। जब्त किए गए इस गांजे की कीमत करीब 3.37 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत के नशा-विरोधी कानूनों के तहत अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।