फार्महाउस पूल में हैदराबाद के इंजीनियर का शव, चोटों ने उलझाई मौत की गुत्थी
देश
एक वीकेंड पार्टी के दौरान एक दुखद घटना हो गई। हैदराबाद के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामू का शव तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरि जिले के एक फार्महाउस के स्विमिंग पूल में मिला है। वे अपने सहकर्मियों के साथ वहां गए थे, लेकिन उनके शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह वाकई कोई हादसा था या इसके पीछे कुछ और वजह है।
पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ
पार्टी में शामिल सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांचकर्ता सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और सभी के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि रामू की मौत से पहले की घटनाओं का पूरा सिलसिला समझ में आ सके। अभी तक मामला सुलझा नहीं है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं।