ऑक्सफोर्ड की चौंकाने वाली रिपोर्ट: हैदराबाद पर मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा
देश
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक नए अध्ययन के अनुसार, हैदराबाद को उन वैश्विक शहरों की सूची में शामिल किया गया है, जहां अत्यधिक गर्मी का खतरा सबसे ज्यादा है। इस अध्ययन में कुल 205 शहरों का सर्वे हुआ। हैदराबाद का शहरी क्षेत्र, जहां करीब 80 लाख लोग रहते हैं, गर्मी की चपेट में आने के लिहाज से काफी ऊपर है। यह काहिरा और मनीला जैसे शहरों के साथ खड़ा है।