हैदराबाद कोर्ट ने POCSO के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे को परीक्षा देने के लिए दी अंतरिम जमानत
देश
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ को हैदराबाद कोर्ट ने अपनी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। भागीरथ को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर POCSO अधिनियम के तहत एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।
भागीरथ की अग्रिम जमानत खारिज
उनकी गिरफ्तारी से करीब एक हफ्ता पहले यह मामला दर्ज हुआ था। भागीरथ ने तेलंगाना हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद उनके पिता ने कहा था कि भागीरथ ने जांच में पूरा सहयोग किया है। अभी उन्हें अपनी पढ़ाई से जुड़े कारणों से अंतरिम जमानत मिली हुई है, हालांकि कानूनी प्रक्रिया और मामले की जांच अभी भी चल रही है।