नोएडा हवाई अड्डे से महिला-किसानों ने भरी उड़ान, बोले- कभी हवाई जहाज में बैठने का नहीं सोचा था
देश
नोएडा के नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान में महिला किसान और उनके परिवार ने सफर किया। यह उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह खास पल उन किसानों को सम्मान देने के लिए था, जिन्होंने इस एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी। इस पहल से यह भी दिखा कि अब ग्रामीण समुदाय भी हवाई यात्रा से जुड़ रहे हैं।
नोएडा एयरपोर्ट की क्षमता 1.20 लाख
मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे हवाई जहाज में बैठ पाएंगी, वहीं पिंकी ने सरकार का धन्यवाद किया कि उन्होंने यह संभव कर दिखाया। इस एयरपोर्ट पर अभी हर साल 1.20 लाख यात्रियों को संभाला जा सकता है, लेकिन भविष्य की योजनाओं में 5 रनवे और 22 करोड़ यात्रियों के लिए इंतजाम करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही, इस क्षेत्र में करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और नए निवेश भी आएंगे।