LOADING...
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन से 2 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन से दौ की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@Rjmajid10)

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन से 2 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

लेखन गजेंद्र
Feb 01, 2023
03:48 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के बीच हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बर्फबारी का मजा ले रहे हैं, तभी तेजी से हिमस्खलन के बाद बर्फ का गुबार उनकी तरफ बढ़ रहा है। वीडियो में चिल्लाने की आवाज भी आ रही है और लोग भागते दिख रहे हैं।

हादसा

अफरवत चोटी पर हुआ हादसा

ग्रेटर कश्मीर के मुताबिक, हादसा बारामुला जिले के गुलमर्ग में अफरवत चोटी पर स्थित स्की रिसॉर्ट पर हुआ। यहां हादसे के समय काफी विदेशी और भारतीय सैलानी मौजूद थे। अफरवत चोटी स्कीइंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक, बारामुला पुलिस ने मौके से दो लोगों के शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इनमें चार विदेशी भी शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

देखें हादसे का वायरल वीडियो