तमिलनाडु में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
देश
दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कारण रविवार से तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै के साथ-साथ विरुधुनगर, तेनकासी और तिरुनेलवेली के पहाडी इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
IMD ने चेन्नई में तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी
उत्तर तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, रानीपेट और कांचीपुरम जैसे इलाकों में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि शनिवार को चेन्नई के आसपास गरज-चमक के साथ बिजली कडकने की संभावना है। इसके अलावा 29 जून से मछुआरों को समुद्र में तेज हवाओं के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।