दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी: IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश से राहत की उम्मीद?
देश
दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को महसूस होने वाला तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी ज्यादा था। दरअसल, तेज धूप, साफ आसमान और सूखी हवाओं की वजह से गर्मी का ज्यादा एहसास हुआ। रात में थोड़ी बारिश हुई थी, लेकिन उससे भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान हवा में नमी 29 से 84 प्रतिशत के बीच घटती-बढ़ती रही। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से काफी कम था।
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट