मुंबई में शनिवार की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन यह शुरुआती राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई। जल्द ही शहर को गर्मी और उमस ने अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 127 दर्ज किया गया, जो बहुत अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि, नेवी नगर में AQI 208 तक पहुंच गया, जिससे वहां की हवा की गुणवत्ता कहीं ज्यादा खराब रही।
आगे भी गर्म दिन और चिपचिपी रातें रहेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और रातें भी चिपचिपी रहेंगी। शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन फिलहाल इससे कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है।