हरियाणा में टाई से खेलते समय बच्चे की मौत के बार सरकार ने उठाया बड़ा कदम
देश
हरियाणा के भिवानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल की टाई से खेलते हुए 7 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद हरियाणा बाल अधिकार आयोग हरकत में आ गया है। आयोग ने राज्य के सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे अब बच्चों के लिए पारंपरिक नेक टाई की बजाय क्लिप-ऑन या वेल्क्रो वाली टाई का इस्तेमाल करें। इससे जहां बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म ठीक दिखेगी, वहीं उनके लिए दुर्घटना का खतरा भी कम हो जाएगा।
पूरे राज्य में टाई सुरक्षा नियमों को तुरंत लागू करने का आदेश
जब तक ये सुरक्षित टाई स्कूलों में उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक खेल या मैदान के समय बच्चों को सामान्य नेक टाई नहीं पहनानी चाहिए। आयोग ने यह भी कहा है कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक, सभी को टाई सुरक्षा को लेकर ज्यादा जागरूक रहना चाहिए। इन नए नियमों को पूरे राज्य में तुरंत लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।