हैदराबाद में नशे में धुत चालकों की हैवानियत, सेना के जवान को रौंदा
हैदराबाद के पास हैदर शाह कोट में रविवार रात एक दुखद घटना सामने आई है। इस हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुछ युवक नशे में बताए जा रहे थे और वे तेज रफ्तार से गलत दिशा में गाड़ी चला रहे थे। उन्हीं की गाड़ी ने सेना के जवानों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
रुकने से पहले गाड़ी ने और राहगीरों को टक्कर मारी
जवानों को टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी रुकी नहीं। इसके बाद गाड़ी कुछ और राहगीरों को भी रौंदती हुई आगे बढ़ गई और आखिरकार कुछ दूर जाकर रुकी। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अब CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और बाकी सबूतों की भी जांच कर रही है।