NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, पहली बार जाएगा सिरसा डेरा
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, पहली बार जाएगा सिरसा डेरा
    गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, पहली बार जाएगा सिरसा डेरा

    लेखन गजेंद्र
    Jan 28, 2025
    10:04 am

    क्या है खबर?

    रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल मिली है।

    रोहतक की सुनारिया जेल प्रशासन ने गुपचुप तरीके से मंगलवार तड़के 5:26 बजे उसे जेल से बाहर निकाला। राम रहीम इस बार बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरा में रहेगा।

    राम रहीम 8 साल बाद सिरसा के अपने डेरा आश्रम में जाएगा।

    जमानत

    हरियाणा और दिल्ली में है चुनाव

    हरियाणा में निकाय चुनाव और दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम की जमानत को काफी अहम बताया जा रहा है।

    इससे पहले उसे अक्टूबर 2024 में हरियाणा के विधानसभा चुनाव के समय जेल से बाहर आने की छूट मिली थी और वह 20 दिन बाहर रहा था।

    पैरोल और फरलो के समय उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रहने के दौरान उसके आचरण के बारे में हरियाणा प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

    राहत

    2017 में सजा होने के बाद 12वीं बार बाहर आया

    राम रहीम को 2017 में सजा होने के बाद 12 बार पैरोल-फरलो मिल चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने, अक्टूबर 2022 को 40 दिन पैरोल मिली थी।

    नवंबर 2023 में 29 दिनों की फरलो दी गई। 2024 में जनवरी को 60 दिन की पैरोल दी गई थी। इसके बाद अगस्त और अक्टूबर में पैरोल मिली।

    जनवरी 2025 में फिर पैरोल मिली है।

    दोषी

    उम्रकैद की सजा काट रहा है राम रहीम

    राम रहीम सिरसा स्थित आश्रम में महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।

    पंचकूला की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कोर्ट ने अगस्त, 2017 में मामले में उसे दोषी ठहराया था।

    इसके अलावा डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह और एक अन्य रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।

    पैरोल के दौरान राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुरमीत राम रहीम सिंह
    राम रहीम सिंह केस
    हरियाणा

    ताज़ा खबरें

    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट
    ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध- अमित शाह अमित शाह
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान

    गुरमीत राम रहीम सिंह

    पत्रकार हत्याकांड मामलाः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा हरियाणा
    पंजाब: डेरा सच्चा सौदा के सदस्य की जेल में हत्या, राज्य में अलर्ट जारी पंजाब
    पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत समेत 35 आरोपियों से हटी देशद्रोह की धारा सिरसा
    रंजीत सिंह हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम हत्या का दोषी करार, मंगलवार को सुनाई जाएगी सजा हत्या

    राम रहीम सिंह केस

    रामचंद्र छत्रपति हत्या मामलाः राम रहीम दोषी करार, 17 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा डेरा सच्चा सौदा
    दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम कर रहे सत्संग, भाजपा मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे डेरा सच्चा सौदा
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को फिर मिली पैरोल, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी डेरा सच्चा सौदा

    हरियाणा

    एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम न मिलने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को घेरा चुनाव आयोग
    दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हरियाणा सरकार को लगाई कड़ी फटकार दिल्ली
    हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, मंत्रिमंडल से साधा जतीय समीकरण नायब सिंह सैनी
    हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल में कैसे साधे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण?  भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025