Page Loader
गुजरात के जामनगर में आसमान से कैसे गिरा लड़ाकू विमान जगुआर? CCTV फुटेज आया सामने
गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का CCTV फुटेज

गुजरात के जामनगर में आसमान से कैसे गिरा लड़ाकू विमान जगुआर? CCTV फुटेज आया सामने

लेखन गजेंद्र
Apr 03, 2025
04:00 pm

क्या है खबर?

गुजरात के जामनगर में बुधवार रात को भारतीय वायुसेना (IAF) का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दूर से एक विमान आसमान से जमीन पर गिरता दिख रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। वीडियो में आसमान से रोशनी गिरती दिख रही है। CCTV कैमरा सुवरदा गांव में लगा था।

दुर्घटना

विमान में सवार थे 2 पायलट

जामनगर से 12 किलोमीटर दूर एक गांव में बुधवार रात को 2 सीटर जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के विमान में 2 पायलट सवार थे, जिसमें प्रशिक्षु पायलट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई। एक पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। IAF ने बताया कि विमान ने जामनगर एयरफील्ड से रात्रि मिशन के लिए उड़ान भरी थी। पायलटों को तकनीकी खराबी के बाद बाहर निकलना पड़ा। स्थानीय आबादी को नुकसान नहीं पहुंचा।

ट्विटर पोस्ट

लड़ाकू विमान का CCTV फुटेज