NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुजरात: जिस दिन गोहत्या रुकी, उस दिन धरती की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी- जिला अदालत
    अगली खबर
    गुजरात: जिस दिन गोहत्या रुकी, उस दिन धरती की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी- जिला अदालत
    गुजरात: जिस दिन गोहत्या रुकी, उस दिन धरती की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी- जिला अदालत

    गुजरात: जिस दिन गोहत्या रुकी, उस दिन धरती की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी- जिला अदालत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 23, 2023
    10:49 am

    क्या है खबर?

    गुजरात की एक अदालत ने गौ तस्करी के एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए गोहत्या पर टिप्पणी की है।

    अदालत ने कहा कि उस दिन धरती की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी, जिस दिन धरती पर गाय के खून की बूंद नहीं गिरेगी।

    गुजरात के तापी की जिला अदालत के सेशन जज एसवी व्यास ने महाराष्ट्र से अवैध गौ तस्करी के 22 वर्षीय आरोपी को सजा सुनाते हुए टिप्पणी की थी।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    दावा

    अदालत का दावा- गाय से हुआ धर्म का जन्म

    लाइव लॉ वेबसाइट के अनुसार, जज ने कहा कि धर्म का जन्म गाय से हुआ है क्योंकि धर्म वृषभ से बनता है, जो गाय का बेटा है।

    इसके बाद अदालत ने एक संस्कृत श्लोक बताया, जिसका मतलब होता है कि अगर गाय नहीं रही तो ब्रम्हांड का अस्तित्व नहीं रहेगा और वेद के सभी छह अंगो की उत्पत्ति गाय के कारण हुई है।

    वहीं दूसरे श्लोक का मतलब था कि जहां गाय होती है, वहां धन और संपत्ति आते हैं।

    टिप्पणी

    गाय पशु नहीं, माता है- अदालत

    अदालत ने गोहत्या को सभ्य समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि गाय सिर्फ पशु नहीं, बल्कि माता है। एक गाय 68 करोड़ पवित्र स्थानों और 33 करोड़ देवताओं का जीवित ग्रह है। जिस दिन गाय के खून की बूंद धरती पर गिरना बंद हो जाएगी, उसी दिन धरती की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और यहां कल्याण स्थापित हो जाएगा। गौसरंक्षण को लेकर बहुत कुछ कहा जाता है, लेकिन इसे अमल में नहीं लाया जाता।

    टिप्पणी

    गाय से बने मकानों पर नहीं होता परमाणु विकिरणों का असर- अदालत

    गायों की महत्वता पर जोर देते हुए अदालत ने कहा कि विज्ञान भी इस बात की पुष्टि कर चुका है कि गाय के गोबर से बने मकानों पर परमाणु विकिरणों का असर नहीं होता और गौमूत्र से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

    अदालत ने आदेश में लिखा कि 75 प्रतिशत गौधन नष्ट हो चुका है और अब केवल 25 प्रतिशत गौधन ही बचा है। एक समय ऐसा आएगा, जब लोग गाय का चित्र बनाना भी भूल जाएंगे।

    जानकारी

    गोहत्या के कारण है चिड़चिड़ापन और गर्म स्वभाव- अदालत

    अदालत ने आगे कहा कि आज जो समस्याएं हैं, वो बढ़ते चिड़चिड़ेपन और गर्म स्वभाव के कारण हैं। इनमें बढ़ोतरी का एकमात्र कारण गोहत्या है, जब तक यह नहीं रुकेगी, तब तक सात्विक जलवायु का असर नहीं हो सकता।

    मामला

    किस मामले में सुनाया गया था यह फैसला

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने यह फैसला 2020 में दर्ज हुए एक मामले में सुनाया है।

    दरअसल, जुलाई, 2020 में मोहम्मद आमीन आरिफ अंजुम महाराष्ट्र से एक ट्रक में 16 गायों और गोवंश को भरकर ला रहा था। इन सभी गायों को ठूंस-ठूंसकर ट्रक में भरा गया था और इनके लिए भोजन और पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

    पकड़े जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    गुजरात

    उपचुनाव: पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी उत्तर प्रदेश
    एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर गुजरात चुनाव
    मोरबी पुल हादसे पर ट्वीट के लिए साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया- TMC मोरबी पुल हादसा
    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला विधानसभा चुनाव

    महाराष्ट्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर को दी मेट्रो और AIIMS की सौगात, समृद्धि महामार्ग का किया शुभारंभ नागपुर
    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, कुछ मिनट बाद टाली गई अनिल देशमुख
    महाराष्ट्र: शिंदे सरकार ने निर्भया फंड के करोड़ों रूपये नेताओं की सुरक्षा में खर्च किए एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र: अंतरजातीय-अंतरधार्मिक विवाहों को ट्रैक करने के लिए समिति का गठन, जानें क्या होगा इसका काम महाराष्ट्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025