गुजरात में दिल दहलाने वाली वारदात: 19 साल की युवती का अपहरण, 3 आरोपी गिरफ्तार
देश
गुजरात के आमगांव तालासारी में मंगलवार को एक 19 साल की युवती के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई। उनकी बाइक फिसल गई थी। जब वह और उनका दोस्त गिरने के बाद संभल ही रहे थे, तभी कुछ लोगों का झुंड वहां पहुंच गया। उन लोगों ने युवती के दोस्त को वहां से भगा दिया और फिर कुछ और लोगों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद कुल 6 लोगों ने मिलकर युवती का अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।
पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया
घटना के बाद युवती ने तालासारी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब तक 3 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी 3 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।