LOADING...
केंद्र सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के सैन्य खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी
सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के सैन्य खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है

केंद्र सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के सैन्य खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी

Mar 27, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2.38 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। परिषद ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा ट्रैक प्रणाली और बख्तरबंद भेदी टैंक गोला बारूद सहित कई परियोजनाओं के लिए आवश्यकता स्वीकृति (AON) जारी की है। वायु रक्षा ट्रैक प्रणाली सेना को वास्तविक समय नियंत्रण और रिपोर्टिंग क्षमता प्रदान करेगी।

मंजूरी

DAC ने धनुष गन सिस्टम को दी मंजूरी

DAC ने सेना के लिए धनुष गन सिस्टम को भी मंजूरी दी, जिससे सभी प्रकार के भूभागों में लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने की तोपखाने की क्षमता में सुधार होगा और इसकी मारक क्षमता के साथ सटीकता में भी अपेक्षित इजाफा होगा। रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम सेना की इकाइयों को निगरानी क्षमता प्रदान करेगा, जबकि आर्मर्ड पियर्सिंग टैंक गोला-बारूद टैंक-रोधी गोला-बारूद की मारक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

वायुसेना

DAC ने भारतीय वायुसेना के मध्यम परिवहन विमान को दी मंजूरी

DAC ने भारतीय वायुसेना के लिए मध्यम परिवहन विमान S-400 लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और रिमोट से संचालित स्ट्राइक विमान के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है। मध्यम परिवहन विमान, हवाई परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए AN32 और IL76 बेड़े की जगह लेंगे। S-400 प्रणाली लंबी दूरी के हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए बनाई गई है, जबकि रिमोट संचालित स्ट्राइक विमान आक्रामक अभियानों में सहायक होंगे।

Advertisement

वाहन

ICG एयर कुशन वाहनों को भी मिली मंजूरी

DAC ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए हेवी ड्यूटी एयर कुशन वाहनों को भी मंजूरी दी है। इन वाहनों का उपयोग तटीय गश्त, टोही, खोज और बचाव अभियान के साथ रसद सहायता जैसे विभिन्न समुद्री कार्यों के लिए किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में DAC ने 6.73 लाख करोड़ रुपये के 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस वित्त वर्ष में 2.28 लाख करोड़ रुपये के 503 प्रस्तावों के लिए पूंजीगत खरीद अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Advertisement