सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों को हरी झंडी, कुल 38 हुए; 12वीं महिला जज वी मोहना ने रचा इतिहास
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें 4 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सीनियर एडवोकेट वी मोहना शामिल हैं। ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के हालिया फैसले के बाद हुई हैं।
अब सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ एक सीट पर नियुक्ति बाकी है। इन नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कर रहे थे।
वी मोहन बनीं सुप्रीम कोर्ट की 12वीं महिला जज
नए जजों में जस्टिस शीला नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और सीनियर एडवोकेट वी मोहना शामिल हैं। वी मोहना इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वे सुप्रीम कोर्ट की बेंच में शामिल होने वाली 12वीं महिला जज होंगी। वे जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद दूसरी ऐसी वकील हैं जिन्हें सीधे वकालत से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। 5 में से 4 जजों को हाई कोर्ट का लंबा अनुभव है, जबकि वी मोहना सीधे बार से आई हैं।