LOADING...
गाजियाबाद: 3 बहनों ने आत्महत्या की, ऑनलाइन गेम का आखिरी टास्क पूरा कर बालकनी से कूदीं 
गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाजियाबाद: 3 बहनों ने आत्महत्या की, ऑनलाइन गेम का आखिरी टास्क पूरा कर बालकनी से कूदीं 

लेखन आबिद खान
Feb 04, 2026
11:08 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 3 सगी बहनों ने इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी आत्महत्या की वजह साफा नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। संभवत: परिजनों के गेम खेलने से रोकने पर तीनों ने घातक कदम उठा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना

हाथ पकड़कर कूदीं तीनों बहनें

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों बहनें रात करीब 2 बजे हाथ पकड़कर फ्लैट की बालकनी से कूद गईं। 9वीं मंजिल की ऊंचाई से गिरने के चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक मिशन आधारित कोरियन लवर गेम खेलती थीं। परिजनों ने उन्हें गेम खेलने से मना किया, जिसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया।

सुसाइड नोट

16, 14 और 12 साल हैं लड़कियों की उम्र

घटना भारत सिटी B-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की है। मृतक लड़कियों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 2 बजे कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर वे बाहर निकले, तो तीनों लड़कियों बेसुध पड़ी थीं। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

Advertisement

सुसाइड नोट

सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा, सॉरी मम्मी

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है, "एक सच्ची जीवन कहानी। डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है। आई एम रियली सॉरी, सॉरी पापा।" पिता ने कहा कि वे इस बात से अनजान थे कि उनकी बेटियां टास्क-आधारित गेम खेल रही थीं। उन्होंने कहा कि गेम में 50 टास्क थे और आखिरी टास्क सोमवार को पूरा हुआ था।

Advertisement

पुलिस

घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) आलोक प्रियदर्शी ने कहा, "पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी तक सामने आया है कि तीनों ने आत्महत्या की है। तीनों साथ ही रहती थीं, गेम खेलती थीं। किन परिस्थतियों में आत्महत्या की, इसकी जांच चल रही है। वहीं, लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने कहा, "तीनों बेटियों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। तीनों टारगेट गेम खेलती थीं। मगर उन्होंने क्यों ऐसा किया, हम नहीं जानते।"

जानकारी

तनाव में हैं, तो यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

कोरियन लव गेम एक ऑनलाइन गेम है, जिसमें यूजर खुद को कोरियन या विदेशी लड़का-लड़की बताकर बात शुरू करता है। शुरुआत में यूजर दोस्ती और प्यार की बातें करता है और कुछ आसान टास्क दिए जाते हैं, ताकि भरोसा बन जाए। धीरे-धीरे टास्क मुश्किल होते जाते हैं। इससे यूजर पर मानसिक दबाव बढ़ने लगता है। कई मामलों में टास्क पूरी न करने पर धमकी दी जाती है या डराया जाता है। इससे खेलने वाला व्यक्ति तनाव में आ जाता है।

Advertisement