युवा भारतीयों की नई पसंद: इजराइल को माना रक्षा-कूटनीति का शीर्ष साझेदार, अमेरिका भी छूटा पीछे
देश
एक नए सर्वे से सामने आया है कि कई युवा भारतीय इजराइल को भारत की रक्षा और कूटनीति में एक अहम सहयोगी के तौर पर देखते हैं। युवा पीढी के आधे से ज्यादा लोगों ने भारत और इजराइल के रक्षा संबंधों को बहुत मजबूत बताया है और उन्होंने इजराइल को रूस के बराबर रखा है। खास बात ये है कि 41 प्रतिशत लोग अब इजराइल को भारत के अहम कूटनीतिक साझेदारों में से एक मानते हैं, जो अमेरिका से थोड़ा आगे है।
22 से 25 साल वालों के इजराइल को लेकर नजरिए पर पॉडकास्ट का असर
पॉडकास्ट ने दिखाया है कि कारगिल युद्ध जैसे मुश्किल समय में इजराइल ने कैसे भारत का साथ दिया था। यही वजह है कि 22 से 25 साल की उम्र वाले युवा इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक दिख रहे हैं। यह दर्शाता है कि वैश्विक साझेदारियों को लेकर युवा भारतीयों की सोच में बदलाव आ रहा है। साथ ही, उनके विचारों पर सांस्कृतिक कहानियों और तकनीक का असर भी साफ दिख रहा है।