NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत, कई बीमार
    पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत, कई बीमार
    देश

    पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत, कई बीमार

    लेखन सकुल गर्ग
    April 30, 2023 | 12:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत, कई बीमार
    पंजाब में जहरीली गैस के रिसाव के कारण 9 लोगों की मौत

    पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह को एक फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई। इसके कारण करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें इलाके से लोगों को बाहर निकाल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

    कब और कैसे हुआ गैस रिसाव? 

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गैस लीक के बारे में करीब सुबह 7:15 बजे पता चला, जब इलाके में कुछ लोगों ने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। बतौर रिपोर्ट्स, गैस रिसाव डेयरी उत्पादों का उत्पादन करने वाली फैक्ट्री गोयल मिल्क प्लांट के कूलिंग सिस्टम हुआ है। जहरीली गैस के कारण कई लोग अपने घरों में ही बेहोश हो गए, जबकि 3 बच्चों की क्लिनिक में मौत हो गई।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर जताया दुख 

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पंजाबी में ट्वीट किया, 'लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हरसंभव मदद की जा रही है।' मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि लोगों को जहरीली गैस के कारण प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    मौके पर मौजूद है NDRF की 35 सदस्यों वाली टीम  

    NDRF की 35 सदस्यों वाली एक रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) टीम को मौके पर भेजा गया है, जो गैस रिसाव की घटनाओं से निपटने में विशेषज्ञ हैं। NDRF के महानिरीक्षक (IG) नरेंद्र बुंदेला ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और गैस रिसाव के स्त्रोत की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि 300 मीटर के दायरे में लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

    अधिकारियों ने घटना को लेकर क्या कहा?

    लुधियाना पश्चिम की SDM स्वाति ने बताया, "निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है। NDRF की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग बीमार हैं।" वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के तुरंत बाद इलाके को सील कर दिया गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पंजाब
    लुधियाना
    भगवंत मान
    पंजाब सरकार
    गैस लीक

    पंजाब

    WHO ने पंजाब में निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की चेतावनी, बताया जान का खतरा  विश्व स्वास्थ्य संगठन
    प्रकाश सिंह बादल: सबसे युवा मुख्यमंत्री से सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री तक के सफर पर एक नजर पंजाब की राजनीति
    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, लंबे समय से थे बीमार शिरोमणि अकाली दल (SAD)
    अमृतपाल ने आत्मसमर्पण किया या गिरफ्तार हुआ? भिंडरांवाले के भतीजे की भूमिका भी आई सामने अमृतपाल सिंह

    लुधियाना

    भारतीय वायुसेना की मिसाइल स्क्वाड्रन की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर बनीं शालिजा, पंजाब सीमा पर तैनाती भारतीय वायुसेना
    पंजाब: जेल में बंद गैंगस्टर ने इंस्टाग्राम के जरिये की हथियारों की सौदेबाजी, दो बदमाश गिरफ्तार पंजाब
    पंजाब: लुधियाना पुलिस ने वैलेंटाइन डे पर 20 जोड़ों के झगड़े सुलझाए, मूवी टिकट दिया पंजाब
    दिल्ली पुलिस ने पेटीएम ट्रांजेक्शन की मदद से किया 4 करोड़ की लूट का खुलासा मुंबई

    भगवंत मान

    खालिस्तानियों ने मुख्यमंत्री मान की बेटी को दी धमकी, DCW ने की सुरक्षा की मांग  दिल्ली महिला आयोग
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का फोन, गालियां दीं पंजाब
    पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगियों को असम की जेल में क्यों किया शिफ्ट? पंजाब
    पंजाब: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में तत्कालीन DGP समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई पंजाब

    पंजाब सरकार

    हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने अमृतपाल को पकड़ने में नाकाम रहने पर पंजाब सरकार को लगाई फटकार पंजाब
    पंजाब सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध 24 घंटे के लिए बढ़ाया, 21 मार्च को होगा बहाल पंजाब
    अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया, पंजाब में 20 मार्च तक इंटरनेट बंद पंजाब
    पंजाब सरकार ने रद्द किया TET, पेपर में ही हाइलाइट किए गए उत्तर पंजाब

    गैस लीक

    हरियाणा: पानीपत में गैस लीक से हादसा, सिलेंडर विस्फोट से परिवार के 6 लोगों की मौत हरियाणा
    आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार आंध्र प्रदेश
    गुजरात: सूरत में जहरीली गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती गुजरात
    दिल्ली: आरके पुरम में जहरीली गैस के रिसाव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023