बेंगलुरु में जलते दीपक के पास फटा गैस सिलेंडर, बड़े हादसे से बचे लोग
देश
बेंगलुरु के मालेश्वरम इलाके में एक घर के बाहर गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। दरअसल, एक लीक हो रहा गैस सिलेंडर उस जगह रखा था, जहां एक जलता हुआ दीपक रखा था। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। अचानक आग की लपटें उठते ही डिलीवरी बॉय किसी तरह खुद को बचाकर तुरंत पीछे कूदा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
पुलिस ने दीपक के पास सिलेंडर न रखने की चेतावनी दी
इस हादसे के बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए अपील की है, खासकर त्योहारों के मौसम में। उन्होंने कहा है कि किसी भी दीपक के पास या घर के मुख्य द्वार के निकट गैस सिलेंडर कतई न रखें। बस इतनी सी सावधानी बरतने से बड़े हादसों को रोका जा सकता है। सुरक्षित रहें और दीपक जलाने से पहले गैस सिलेंडर में किसी भी तरह के लीक की अच्छी तरह जांच कर लें।