दिल्ली के पॉश होटल में गंदगी, FSSAI ने लाइसेंस किया रद्द
देश
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली के पार्क प्लाजा होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। एक विस्तृत जांच के बाद FSSAI ने यह कार्रवाई की, जिसमें होटल में स्वच्छता को लेकर कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। महागुन होटल्स समूह के इस होटल को अब अपनी कमियों को दूर करने के लिए 15 दिन का समय मिला है, नहीं तो उसका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है।
जांच में पुराना खाना और कीड़े-मकोड़े मिले
निरीक्षकों को जांच के दौरान 63 किलो से ज्यादा पुराना खाना मिला। कई सब्जियां सड़ी-गली थीं और उन पर फफूंद लगी हुई थी। रसोई के अंदर तो जिंदा कीड़े-मकोड़े भी देखे गए। इसके साथ ही, कई जगहों से पानी टपक रहा था और टूटी हुई टाइलों में गंदा पानी जमा था। चारों तरफ मक्खियां और कॉकरोच भरे पड़े थे। सबसे बड़ी बात, शाकाहारी और मांसाहारी खाने को भी अलग-अलग नहीं रखा जा रहा था।