1 जुलाई 2028 से भारत में मिलने वाले सभी दूध और डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग पर एक नया 'दूध ड्रॉप लोगो' लगाना जरुरी होगा। FSSAI को उम्मीद है कि यह आसान निशान ग्राहकों के लिए दुकानों पर डेयरी उत्पाद पहचानना आसान बनाएगा।
दूध उत्पादों के लिए सफेद ड्रॉप लोगो
यह लोगो, जो एक नीले चौकोर पर सफेद बूंद जैसा दिखेगा, अलग-अलग पैकेजिंग के आकार के हिसाब से छोटा या बड़ा बनाया जाएगा ताकि यह आसानी से दिख जाए।
दूध, दही, पनीर, मक्खन और चीज जैसे रोजमररा के इस्तेमाल वाले उत्पाद इस नियम के दायरे में होंगे।
FSSAI का कहना है कि इस पहल का मकसद ग्राहकों को दूध उत्पादों को तेजी से पहचानने में सहूलियत देना और साथ ही सभी ब्रांडों की पैकेजिंग में एकरूपता लाना है।