FSSAI ने बोतल बंद पारी को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में डाला, जानिए आगे क्या होगा
देश
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भारत में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिनरल वॉटर को अब उच्च जोखिम वाली श्रेणी में डाल दिया है। हालांकि, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपकी बोतल का पानी अचानक खतरनाक हो गया है। बल्कि, 2024 के आखिर से लागू हुआ यह कदम सिर्फ पानी की गुणवत्ता जांच को और सख्त करने के लिए उठाया गया है। इसका मकसद यही है कि आप दुकान से जो भी पानी की बोतल खरीदें, वो एकदम सुरक्षित हो।
कंपनियों को FSSAI-अप्रूव्ड लैब में पानी टेस्ट कराना होगा
अब कंपनियों को पानी बेचने से पहले उसे FSSAI-अप्रूव्ड लैब में टेस्ट करवाना जरूरी होगा। उन्हें PH और TDS लेवल जैसे सुरक्षा मानकों को मानना पड़ेगा। इसके साथ ही बोतलों पर 'पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर' या 'मिनरल वॉटर' साफ-साफ लिखना होगा। अब कोई भी कंपनी पानी को लेकर लोगों को गुमराह करने वाले सेहत से जुड़े दावे नहीं कर पाएगी।