गुजरात नहर में मिला महराष्ट्र के परिवार के चौथे सदस्य का शव, पुलिस ने जताई बीमा धोखाधड़ी की आशंका
गुजरात की एक नहर में गुरुवार को एक और यानी चौथा शव मिला है। इससे महाराष्ट्र में एक परिवार की हत्या के मामले की जांच और तेज हो गई है। पुलिस को अब लगता है कि यह जलगांव के मेहूणबारे इलाके से जुड़े एक बीमा धोखाधड़ी का मामला हो सकता है। वित्तीय लेन-देन और उसकी वजहों की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस को आभा, बंटी और उनके साथी की तलाश
पुलिस मुख्य रूप से आभा, बंटी और उनके एक अज्ञात साथी को ढूंढने पर ध्यान दे रही है। मृतकों में नितिन, कविता और कविता की बेटी स्वीटी शामिल हैं। इन पर जलगांव से सूरत जाते समय हमला किया गया था। 13 साल का करण नहर से किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहा, लेकिन उसका भाई हरीश अभी भी लापता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दयानंद उर्फ खंडियो भदाणे को भी हिरासत में लिया है। उसने हत्या की योजना के बारे में जानने की बात तो मानी है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ।