Page Loader
पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष ने साझा किया चीन का 'असली नक्शा', कब्जाए गए इलाकों को अलग दिखाया
पूर्व सेनाध्यक्ष मनोज नरवणे ने साझा किया चीन का नक्शा (तस्वीर: X/@ManojNaravane)

पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष ने साझा किया चीन का 'असली नक्शा', कब्जाए गए इलाकों को अलग दिखाया

लेखन गजेंद्र
Sep 13, 2023
03:27 pm

क्या है खबर?

भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर चीन का नक्शा साझा करते हुए उसे वास्तव में वैसा ही बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आखिरकार किसी को चीन का नक्शा मिल गया, जैसा कि वह वास्तव में है।' चीन के कथित नक्शे में कई रंगों का उपयोग करते हुए लद्दाख और तिब्बत समेत कई क्षेत्रों को उसके कब्जे वाले क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया है।

विरोध

चीन के नक्शे पर हुआ था विरोध

चीन सरकार की ओर से 28 अगस्त को 'चीन के मानक मानचित्र' का 2023 संस्करण जारी किया गया था। इस नक्शे में ताइवान, दक्षिण चीन सागर, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीनी क्षेत्रों में दिखाया गया था। भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा करने वाले तथाकथित मानक मानचित्र को खारिज कर दिया था। इसके अलावा जापान, मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे कई देशों ने भी चीन के मानचित्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

ट्विटर पोस्ट

देखें पूर्व सेनाध्यक्ष ने चीन का कौन-सा नक्शा साझा किया