26 नवंबर को खुल रहा फूडलिंक का ₹192 करोड़ का IPO! क्या आपकी थाली में होगा कमाई का स्वाद?
लेखन आबिद खान
अपनी शानदार कैटरिंग सेवाओं के लिए मशहूर फूडलिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स इंडिया 26 नवंबर को अपना IPO खोल रही है। कंपनी इस IPO से ₹192 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इसमें नए शेयर तो जारी किए ही जाएंगे, साथ ही संजय मनोहर वज़ीरानी जैसे प्रमोटर भी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे।
फूडलिंक IPO के लिए आवेदन 30 नवंबर तक
इस IPO के शेयरों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह IPO 25 नवंबर को ही खुल जाएगा। शेयरों का अलॉटमेंट 1 दिसंबर को तय होगा, जिसके बाद शेयर 3 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाएंगे। कंपनी इस IPO से जुटाई गई रकम में से करीब ₹113 करोड़ का उपयोग नए बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट और एक सेंट्रल किचन खोलने में करेगी। यह कदम ऐसे वक्त में उठाया जा रहा है, जब कंपनी हाल के नुकसान से उबरने की कोशिश कर रही है।