दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, GRAP-1 की पाबंदिया हुई लागू
दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। इसी के चलते अधिकारियों ने 21 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली और NCR में GRAP-1 की घोषणा कर दी गई है। इसमें प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सर्दियों में आने वाले स्मॉग को रोकने के लिए अभी से कोशिशें तेज होंगी।
BS6 से कम वाले दिल्ली के बाहर के वाहनों पर लगेगी रोक
GRAP के पहले चरण में डीजल जनरेटर जैसी चीजों पर कड़े नियम लागू किए जाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की सर्दियों की हवा में अभी तक कोई लगातार सुधार नहीं देखा गया है। 1 नवंबर से कुछ और पाबंदियां लगाई जाएंगी। इनमें दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड ऐसे मोटर वाहन शामिल होंगे जो BS6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं। इन पर अब शहर में आने-जाने की सीमाएं होंगी। हालांकि, इलेक्ट्रिक, CNG, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी ड्यूटी पर लगे वाहनों को इन पाबंदियों से छूट मिलेगी।