दक्षिण मुंबई में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
हालांकि, बचाव अभियान में एक दमकलकर्मी घायल हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आग नवजीवन सोसायटी के पास गिल्डर लेन स्थित हीरा मंजिल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी।
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
दमकलकर्मियों ने करीब 5 घंटे तक आग बुझाने का काम किया। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 2 बच्चों समेत 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बचाव अभियान में एक दमकलकर्मी को चोटें भी आईं।