LOADING...
मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल के अंदर लगी आग, दमकल टीम मौके पर पहुंची
मुंबई हवाई अड्डे पर आग लगने की घटना सामने आई है (फाइल तस्वीर)

मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल के अंदर लगी आग, दमकल टीम मौके पर पहुंची

लेखन आबिद खान
Apr 09, 2026
08:44 pm

क्या है खबर?

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लगने की खबर है। खबरों के मुताबिक, हवाई अड्डे के टर्मिनल वन पर मौजूद बैठक क्षेत्र में आग लगी है। ये घटना गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

घटना

अग्निशमल दल ने कहा- स्विच बॉक्स में लगी थी आग

रिपोर्ट के मुताबिक, आग हवाई अड्डे परिसर में विले पार्ले (पूर्व) स्थित 3 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। मुंबई अग्निशमन दल के प्रमुख रविंद्र अंबुलगेकर का कहना है कि आग टर्मिनल के अंदर केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारी आग बुझाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है।

बयान

कुछ ही मिनटों में आग पर पाया गया काबू

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "गुरुवार, 9 अप्रैल को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर टर्मिनल 1 पर शॉर्ट सर्किट के कारण एक छोटी सी आग लगने की सूचना मिली थी। आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने कुछ ही मिनटों के भीतर आग पर तुरंत काबू पा लिया है। इस दौरान हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ।" CISF ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हवाई अड्डे के फायर टेंडरों ने आग बुझाने की कोशिश की।

Advertisement