NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: नांदेड़ के अस्पताल में डीन से शौचालय साफ कराने वाले शिवसेना सांसद पर FIR 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: नांदेड़ के अस्पताल में डीन से शौचालय साफ कराने वाले शिवसेना सांसद पर FIR 
    महाराष्ट्र के अस्पताल में डीन से शौचालय साफ करवाने पर सांसद के खिलाफ मुकदमा

    महाराष्ट्र: नांदेड़ के अस्पताल में डीन से शौचालय साफ कराने वाले शिवसेना सांसद पर FIR 

    लेखन गजेंद्र
    Oct 04, 2023
    01:26 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक डीन डॉ श्यामराव वाकोडे से शौचालय साफ करवाने वाले शिवेसना के सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    अस्पताल के डीन वाकोडे ने ही हिंगोली से सांसद पाटिल पर आपराधिक धमकी, मानहानि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन और मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस (हिंसा और क्षति या संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

    विवाद

    क्या है मामला?

    शंकरराव चव्हाण अस्पताल में बीते 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत के बाद सांसद पाटिल ने 3 अक्टूबर को अस्पताल का दौरा किया था और अधिकारियों को फटकार लगाई थी।

    इस दौरान उन्होंने डीन वाकोडे से अस्पताल का गंदा शौचालय साफ करवाया था और खुद पाइप से पानी डाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

    पुलिस का कहना है कि वह मामले में पाटिल का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही करेगी।

    नाराजगी

    घटना से आदिवासी समुदाय में गुस्सा

    सांसद पाटिल द्वारा डॉक्टर के उत्पीड़न से आदिवासी समुदाय में काफी नाराजगी है। उन्होंने बुधवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी।

    इससे पहले मंगलवार को वंचित बहुजन समाज के प्रवक्ता फारूक अहमद और उनकी पार्टी के सदस्यों ने डॉ वाकोडे के खिलाफ अत्याचार के विरोध में मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया था और सांसद के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की थी।

    बता दें, अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद विपक्षी पार्टियां शिंदे सरकार को घेर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया कमल हासन
    WTC इतिहास में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों पर नजर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    RBI ने रेपो रेट घटाई, होम लोन पर कितना फायदा होगा? होम लोन
    WTC 2023-25: स्टीव स्मिथ का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: छत से टपकने लगा पानी; चालक ने एक हाथ से चलाई बस, दूसरे में लिया छाता वायरल वीडियो
    बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गांव, एक बार जरूर करें इनका रुख पर्यटन
    जेप्टो CEO आदित पालीचा ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, आज करोड़ों में है संपत्ति अमेरिका
    महाराष्ट्र: ठाणे की सोसाइटी में घुसकर शिवसेना नेता की पिटाई, 20 पर मुकदमा ठाणे

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा- दम है तो निगम चुनाव कराए सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा- औरंगाबाद में जनसभा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुआ पथराव महाराष्ट्र
    'काउ हग डे' पर संजय राउत का निशाना, बोले- भाजपा के लिए अडाणी पवित्र गाय संजय राउत
    मध्य प्रदेश: शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध, लाठियों पर लगाया तेल  मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025