वंदे भारत पर वित्त मंत्री का 'युवा संवाद', BRICS से पहले युवाओं के लिए मिलेगी बड़ी राहत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की अहम बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली से जयपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से रवाना हुईं। इस खास सम्मेलन का मकसद आर्थिक मजबूती, नवाचार, सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देना है। ट्रेन में उन्होंने सहयात्रियों से बातचीत की। इनमें मीडिया की पढ़ाई कर रहे 2 पोस्ट ग्रेजुएट छात्र और 2 युवा मीडिया प्रोफेशनल्स शामिल थे। उनकी बातचीत में वैश्विक राजनीति से लेकर आज के युवाओं के मुद्दों तक, कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।
युवाओं को ऋण देने के लिए PSB कॉन्फ्लुएंस
सीतारमण आज जयपुर में होने वाले BRICS सत्रों में हिस्सा लेंगी। वहीं दूसरी ओर, उनका मंत्रालय दिल्ली में 17-18 अगस्त को दो दिवसीय PSB कॉन्फ्लुएंस की तैयारी में भी जुटा है।
इस कॉन्फ्लुएंस में बैंकिंग सेक्टर के आला अधिकारी युवाओं के लिए सस्ती दरों पर कर्ज उपलब्ध कराने के तरीकों पर विचार करेंगे। साथ ही, बैंकिंग सिस्टम में लागू की जा सकने वाली व्यावहारिक पहलों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।