NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अत्याचारों से तंग आकर महिला ने काटा पति का सिर, बैग में डालकर पहुंची थाने
    अगली खबर
    अत्याचारों से तंग आकर महिला ने काटा पति का सिर, बैग में डालकर पहुंची थाने

    अत्याचारों से तंग आकर महिला ने काटा पति का सिर, बैग में डालकर पहुंची थाने

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 30, 2019
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    असम के लखीमपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने उसका सिर काट दिया।

    इतना ही नहीं, महिला कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने पहुंची और गुनाह कबूल कर लिया।

    घटना मंगलवार रात की है, जब 48 वर्षीय गुणेश्वरी बरकटकी ने अपने 55 वर्षीय पति मुधिराम का कत्ल कर दिया।

    मुधिराम अकसर गुणेश्वरी के साथ मारपीट करता था। मंगलवार को गुणेश्वरी का सब्र जवाब दे गया।

    गुनाह कबूल किया

    पुलिस के सामने कबूल किया गुनाह

    गुणेश्वरी ने अपने पति का कटा हुआ सिर प्लास्टिक बैग में डाला और थाने पहुंच गई।

    यहां अपना गुनाह कबूल करते हुए महिला ने कहा कि उसका पति वर्षों से उस पर अत्याचार कर रहा था। कई बार उसने कुल्हाड़ी से भी उसे चोट पहुंचाई थी। वह अपने पति को छोड़ना चाहती थी, लेकिन बच्चों के चलते ऐसा नहीं कर सकी।

    गुणेश्वरी ने बताया कि अब सहने की सीमा पार चुकी थी, इसलिए उसने अपने पति को मार दिया।

    जुर्म

    कुल्हाड़ी से अलग किया सिर

    गुणेश्वरी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुणेश्वरी ने अपनी पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

    इसके बाद उसने यह सिर बैग में डाला और लगभग पांच किलोमीटर दूर पुलिस थाने चली आई।

    बैग में कटा हुआ सिर देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस ने गुणेश्वरी बरकटकी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया है।

    जानकारी

    न्यायिक हिरासत में भेजी गई महिला

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला बैग में अपने पति का कटा सिर लेकर आई और सरेंडर कर दिया। उसने कबूल किया है कि अत्याचारों से बचने के लिए उसने पति की हत्या की है। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा में 48 घंटों में हो सकती है 14,000 बच्चों की मौत इजरायल

    असम

    जानिए कौन हैं संगीत के उस्ताद भूपेन हज़ारिका जिन्‍हें मरणोपरांत मिला भारत रत्‍न भारत की खबरें
    नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में भूपेन हजारिका का परिवार, भारत रत्न स्वीकार करने से इनकार भारत रत्न
    सियाचिन में तैनात रहा जवान, अब लड़ रहा खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की लड़ाई भारतीय सेना
    पिछले एक महीने में जहरीली शराब के कारण देशभर में गई 250 से अधिक जानें बिहार

    क्राइम समाचार

    अमेरिका: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने अस्पताल में की गोलीबारी, चार लोगों की मौत अमेरिका
    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    बेरोजगारी से तंग आकर चलती ट्रेन के आगे कूदे चार युवक, तीन की मौत राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025