NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: कर्ज माफी जैसी पुरानी मांगों को लेकर किसानों और मजदूरों का आंदोलन, 16 ट्रेनें रद्द
    अगली खबर
    पंजाब: कर्ज माफी जैसी पुरानी मांगों को लेकर किसानों और मजदूरों का आंदोलन, 16 ट्रेनें रद्द
    पंजाब: कर्ज माफी जैसी पुरानी मांगों को लेकर किसानों और मजदूरों का आंदोलन (फाइल फोटो)

    पंजाब: कर्ज माफी जैसी पुरानी मांगों को लेकर किसानों और मजदूरों का आंदोलन, 16 ट्रेनें रद्द

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 21, 2021
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब में कर्ज माफी जैसी पुरानी मांगों को लेकर किसानों और कृषि मजदूरों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और 16 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी प्रभावित हुआ है।

    यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उत्तरी रेलवे ने ऐसे ट्रेनों की सूची जारी की है जिन्हें रद्द कर दिया गया है या जिनके रुट में बदलाव किया गया है।

    आंदोलन

    अब क्यों आंदोलन कर रहे हैं किसान?

    कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन वापस लेने के बाद अब किसान अपनी कुछ पुरानी मांगों को लेकर पंजाब में प्रदर्शन कर रहे हैं।

    उनकी प्रमुख मांग किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ करने की है जिसका पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 2017 में वादा किया था।

    प्रदर्शनकारी पुराने आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों की वापसी और जिन किसानों की मौत हुई, उनके परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी की भी मांग कर रहे हैं।

    जानकारी

    आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग

    किसानों ने सरकार से आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की है। गुलाबी सुंडी के कारण कपास की खेती में नुकसान झेलने वाले किसानों और मजदूरों को मुआवजा देने को भी कहा गया है।

    मजदूरों की मांग

    कृषि मजदूरों ने भी सरकार के सामने रखीं अपनी मांगें

    इस आंदोलन में किसानों के साथ कृषि मजदूर भी शामिल हैं और उन्होंने भी सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें दलितों के लिए आरक्षित की गई एक-तिहाई पंचायती कृषि भूमि को नकली दलितों की बजाय असली दलितों को देने की मांग सबसे प्रमुख है।

    इसके अलावा मजदूर सरकार से वादे के तहत जरूरतमंद 36,000 दलित परिवारों को पांच मरला के प्लॉट देने की मांग भी कर रहे हैं। अभी केवल 4,300 परिवारों को ये प्लॉट मिले हैं।

    कार्यक्रम

    तीन संगठन कर रहे आंदोलन का नेतृत्व

    भारतीय किसान यूनियन (BKU) उग्रहान, पंजाब खेत मजदूर सांझा मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

    सोमवार को शुरू हुए इस आंदोलन के तहत BKU उग्रहान जिलाधिकारियों के कार्यालयों के सामने धरना दे रहा है।

    इसी तरह सांझा मोर्चा 27 दिसंबर तक मुख्यमंत्री, कैबनिट मंत्रियों और कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक वह सब-मजिस्ट्रेट के दफ्तरों के बाहर धरना देगा।

    रेल रोको अभियान

    KMSC को मिली रेल रोको अभियान की जिम्मेदारी, सोमवार को 35 ट्रेनें हुई रद्द

    KMSC को विभिन्न रूटों पर रेल रोको आंदोलन चलाने की जिम्मेदारी मिली हुई है और संगठन के सदस्य देवीदासपुरा और अमृतसर समेत आठ जगहों पर पटरियों पर बैठे हुए हैं।

    सोमवार को इस अभियान का पहला दिन था और इस दिन 35 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। इस अभियान से पंजाब से दिल्ली आने वाले ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ा है और कई ट्रेनों के रूट को बदला गया है।

    बयान

    सरकार ने बिना अगली तारीख बताए टाली बैठक- BKU उग्रहान

    BKU उग्रहान के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकालां ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि 16 दिसंबर को यूनियन के सदस्यों की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक थी, लेकिन बिना नई तारीख दिए उन्होंने बैठक को टाल दिया।

    18 दिसंबर को मुद्दे पर बैठक करने वाले पंजाब के 32 किसान संगठनों ने साफ किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी, आंदोलन जारी रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    रेल रोको विरोध प्रदर्शन

    ताज़ा खबरें

    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    पंजाब

    किसानों का 'रेल रोको' अभियान: 293 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, 43 को किया रद्द हरियाणा
    पंजाब: युवक ने विकास कार्यों को लेकर किया सवाल, कांग्रेस विधायक ने कर दी धुनाई अमरिंदर सिंह
    कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है भाजपा- पंजाब प्रभारी अमरिंदर सिंह
    पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा पाकिस्तान समाचार

    रेल रोको विरोध प्रदर्शन

    किसान आंदोलन: कल देशभर में चार घंटे के लिए 'रेल रोकेंगे' किसान, जानिए जरुरी बातें किसान
    किसान आंदोलन: 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर में कई जगह रोकी गईं ट्रेनें किसान आंदोलन
    रेल रोको अभियान: किसानों ने कई जगह रोकी ट्रेनें, 25 ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव हरियाणा
    सोमवार को 'रेल रोको आंदोलन' करेंगे प्रदर्शनकारी किसान, चढूनी ने सरकार को दी चेतावनी किसान आंदोलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025