फरीदाबाद में पार्किंग विवाद को लेकर युवक को मारी 14 गोलियां, पड़ोसी गिरफ्तार
फरीदाबाद में पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा शुक्रवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्किंग और कुछ मामूली बातों पर हुए विवाद में मोनू शर्मा उर्फ मोहन नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर अपने 42 साल के पड़ोसी परमजीत को गोली मार दी।
यह घटना सेक्टर 21सी में उनकी इमारत में रात करीब 9 बजे हुई, जहां शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर 14 गोलियां चलाईं।
सिंह ने शर्मा को थप्पड़ मारा
बताया गया है कि सिंह परिवार में एक शादी के लिए सिंगापुर से लौटे थे। वह अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे, तभी झगड़ा शुरू हो गया। विवाद के दौरान जब सिंह ने शर्मा को थप्पड़ मारा, तो मामला और बिगड़ गया।
इसके बाद शर्मा ने गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे उसके घर से पकड़ लिया। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर क्या हुआ था और बात इतनी क्यों बिगड़ गई।