NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के खातों में डाले 1,000 करोड़ रुपये, वोटबैंक पर नजर
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के खातों में डाले 1,000 करोड़ रुपये, वोटबैंक पर नजर
    प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के खातों में डाले 1,000 करोड़ रुपये

    प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के खातों में डाले 1,000 करोड़ रुपये, वोटबैंक पर नजर

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 21, 2021
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रयागराज में हुए एक कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के खातों मे 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

    दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत डाले गए इन पैसों से लगभग 16 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 20 करोड़ रुपये और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) सखी योजना के तहत 20,000 महिलाओं को 4,000-4,000 रुपये भी ट्रांसफर किए।

    लाभ

    किस योजना में क्या-क्या मिलेगा?

    SHG को किए गए फंड ट्रांसफर से लगभग 80,000 SHG को सामुदायिक निवेश कोष (CIF) के तहत 1.10-1.10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 60,000 SHG को 15,000-15,000 रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जो 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उससे एक लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें 15,000-15,000 रुपये दिए जाएंगे।

    इसी तरह सखी योजना के तहत सखियों को 4,000-4,000 रुपये का स्टाइपेंड ट्रांसफर किया गया है।

    कयास

    महिलाओं वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी के इस फंड ट्रांसफर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दो लाख से अधिक महिलाओं की सभा में उन्होंने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल से 21 साल करने के फैसले का भी बचाव किया।

    उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ने के लिए अधिक समय चाहती हैं, इसलिए सरकार शादी की न्यूनतम उम्र को बढाने की कोशिश कर रही है।

    कांग्रेस

    कांग्रेस भी कर रही है महिला वोटर्स को लुभाने की कोशिश

    महिला वोटर्स को लुभाने की प्रधानमंत्री मोदी की ये कोशिश इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस वोट बैंक पर खासा ध्यान दे रही है और पार्टी की उन्हें अपनी तरफ खींचने की कोशिश है।

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र भी जारी किया है। इसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण समेत कई वादे किए गए हैं।

    बयान

    प्रियंका बोलीं- महिला शक्ति के आगे प्रधानमंत्री झुके

    यही कारण है कि मंगलवार को जब प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों महिलाओं को फंड ट्रांसफर किया तो प्रियंका गांधी ने इसे लेकर उन पर निशाना साधा।

    प्रियंका ने कहा, "मैंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से क्या कहा था? उनकी शक्ति के आगे प्रधानमंत्री मोदी भी झुक गए हैं। पिछले पांच साल में उन्होंने इसका ऐलान क्यों नहीं किया? महिलाएं हमारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे से जाग गई हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन

    नरेंद्र मोदी

    केंद्र सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस क्यों लिया है? किसान आंदोलन
    कृषि कानूनों के बनने से वापसी के ऐलान तक, कौनसे रहे किसान आंदोलन के अहम पड़ाव? दिल्ली
    कृषि कानूनों की वापसी पर बोले सुप्रीम कोर्ट पैनल सदस्य- सिर्फ चुनाव जीतना चाहते हैं प्रधानमंत्री किसान आंदोलन
    कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर बोले SAD प्रमुख- भाजपा के साथ नहीं करेंगे गठबंधन किसान आंदोलन

    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    उत्तर प्रदेश: पेपरलेस बजट के लिए विधायकों को आईपैड खरीदने का आदेश, सरकार करेगी भुगतान उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ "आपत्तिजनक" बयान के लिए ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा- नेतागीरी का मतलब लोगों को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं लखीमपुर खीरी हिंसा
    लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा ने की समीक्षा उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025