दिल्ली: अक्टूबर में AQI ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे साफ दर्ज किया गया
देश
दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। इस अक्टूबर में शहर की हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, इस महीने औसत AQI 166 पर आ गया, जो पिछले 8 सालों में सबसे कम है।
इसका मतलब है कि लोगों को आसानी से सांस लेने वाले दि ज्यादा मिले और 'खराब से गंभीर' श्रेणी की हवा वाले दिन भी पहले के मुकाबले बहुत कम रहे।
दिल्ली में 20 दिन अच्छी से मध्यम हवा दर्ज
पिछले साल के मुकाबले दिल्ली को 'अच्छी से मध्यम' हवा वाले 20 दिन ज्यादा मिले, वहीं 'खराब' या उससे भी बदतर श्रेणी में रहने वाले दिनों की संख्या कम हुई।