एनर्जी ड्रिंक्स से युवाओं का लिवर खतरे में! बढ़ रहे जानलेवा रोग
आजकल के दौर में एनर्जी ड्रिंक्स हर जगह दिख जाते हैं, लेकिन डाक्टरों की मानें तो ये युवाओं के लिवर पर बहुत बुरा असर डाल रहे हैं।
विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा नियासिन होता है, जिससे एक्यूट हेपेटाइटिस होने का खतरा रहता है। इसके अलावा, इनमें मौजूद चीनी, कैफीन और दूसरे केमिकल लिवर में फैट जमा करने और सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे युवाओं में NAFLD (नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज) का खतरा बढ रहा है।
युवाओं के लिवर के मामलों में वृद्धि पर अभिदीप चौधरी की रिपोर्ट
डाक्टर अभिदीप चौधरी का कहना है कि उन्होंने युवा मरीजों में लिवर की समस्याओं में एक 'बड़ी बढ़ोतरी' देखी है। उन युवा मरीजों में यह समस्या खासतौर पर देखने को मिली है जो एनर्जी ड्रिंक्स को शराब के साथ मिलाकर पीते हैं। डाक्टर चौधरी ने चेतावनी दी है कि एनर्जी ड्रिंक्स और शराब का यह मिश्रण लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है। कई मामलों में यह स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है कि लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए, विशेषज्ञों ने युवाओं को एनर्जी ड्रिंक्स, शराब और मीठे ड्रिंक्स का सेवन कम करने की सलाह दी है।