अक्टूबर 2026 में भारत में कोयले से बनने वाली बिजली पिछले छह महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। अब देश की कुल बिजली में कोयले का हिस्सा 70.16 प्रतिशत हो गया है।
यह बड़ा बदलाव एल नीनो के कारण आया, जिसने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया। इसकी वजह से हवा और बारिश कम हुई, जिससे पवन ऊर्जा (विंड एनर्जी) और जलविद्युत (हाइड्रोपावर) जैसी रिन्यूएबल एनर्जी बिजली की मांग पूरी नहींं कर पाईंं।
भारत में 22 प्रतिशत बढ़ी बिजली की मांग, कोयले पर निर्भरता बढ़ी
पिछले साल के मुकाबले बिजली की मांग 22 प्रतिशत बढ़ गई। ऐसे में थर्मल (कोयले से चलने वाले) पावर प्लांटों को ही मोर्चा संभालना पड़ा, खासकर तब जब सोलर बिजली उपलब्ध नहीं थी।
महीने के आखिर में आए साइक्लोन अर्नाब ने भले ही कुछ ठंडक दी, लेकिन अप्रत्याशित मौसम के कारण जलविद्युत उत्पादन 23 प्रतिशत और पवन ऊर्जा उत्पादन 13% घट गया। यह सब दिखाता है कि जब रिन्यूएबल एनर्जी से बिजली कम बनती है, तब भारत आज भी कोयले पर कितना निर्भर है।