ED की बड़ी कार्रवाई, दाहोद में 6 फर्जी दफ्तरों से 22.7 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा
देश
गुजरात के दाहोद जिले में 6 फर्जी सरकारी दफ्तरों का पर्दाफाश हुआ है। धोखेबाजों ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 121 काल्पनिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दिलाई और सरकारी बजट हड़प लिए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बताया है कि इन पैसों को बड़ी चालाकी से कई बैंक खातों में घुमाया गया और फिर इनसे जमीन, म्यूचुअल फंड्स और शेयरों में निवेश किया गया।
ED ने कुर्क की मुख्य आरोपी की 22.7 करोड़ रुपये की संपत्ति
ED ने मुख्य आरोपी अबू बकर जाकिरली सैयद, उनके परिवार और साथियों से जुड़ी 22.7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति में जमीन के टुकड़े, म्यूचुअल फंड्स और बैंक में जमा रकम शामिल है। जांच में खुलासा हुआ कि हड़पे गए पैसों को 140 से ज्यादा बैंक खातों के जाल से होते हुए घुमाया गया था, जिसके बाद यह रकम इस धोखाधड़ी में शामिल लोगों तक पहुंची।