ED ने अशोक खरात के 60 बैंक खाते और करोड़ों का मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर किए अहम खुलासे
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के स्वघोषित बाबा अशोक खरात से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। खरात को हाल ही में बलात्कार और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ED की पड़ताल में सामने आया है कि नासिक की एक क्रेडिट सोसाइटी में उसके 60 बैंक खाते थे। ये सारे खाते अलग-अलग लोगों के नाम पर खुले थे, लेकिन हर खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर सिर्फ खरात का ही था। इसका मतलब है कि इन सभी खातों का पूरा नियंत्रण उसी के हाथ में था।
ED छापेमारी में 2.4 करोड़ फ्रीज, 42 लाख जब्त
ED की टीमों ने नासिक, पुणे और शिरडी में कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान, उन्होंने करीब 2.4 करोड़ रुपये के फंड फ्रीज कर दिए। साथ ही, 42 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई। छापेमारी में लगभग 90 प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। ED ने एक मर्सिडीज़-बेंज एसयूवी भी अपने कब्जे में ली है। जांच एजेंसी का कहना है कि खराट ने यह एसयूवी 2018 में एक बिजनेसमैन से जबरन छीनी थी। अब ED इस मामले की तह तक जाने के लिए खराट के संदिग्ध सहयोगी एपी बावके से भी पूछताछ करेगी।