Loading...
आजम खान नहीं दे पाए जवाब, जौहर विश्वविद्यालय की 1,170 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय की 1,170 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

आजम खान नहीं दे पाए जवाब, जौहर विश्वविद्यालय की 1,170 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

लेखन गजेंद्र
Oct 29, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की संपत्ति पर कार्रवाई की है। उसने रामपुर में बने विश्वविद्यालय की 426.46 करोड़ रुपये की जमीन और इमारत को कुर्क किया है, जिसकी मौजूदा समय में बाजार कीमत कुल 1,170 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

कार्रवाई

अपील कर सकते हैं खान

ED के मुताबिक, सरकारी एजेंसी ने परिसर की जमीन और निर्माण की कीमत 499.09 करोड़ रुपये आंकी है, लेकिन सही सूत्रों से आए पैसे का हिसाब सिर्फ 72.63 करोड़ रुपये ही है।

बताया जा रहा है कि आजम खान और ट्रस्ट के अधिकारी बाकी 426.46 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे सके।

आजम खान या ट्रस्ट इसके खिलाफ PMLA ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं। राहत न मिलने पर वे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं।

मामला

26 FIR के आधार पर शुरू हुई है जांच

रामपुर जिले में सिंघनखेड़ा गांव के जौहर नगर में विश्वविद्यालय परिसर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के पास है। इसे आजम खान ने बनवाया है।

विश्वविद्यालय का मालिकाना हक मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के पास है। आजम विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति भी हैं।

ED ने अजीम नगर थाने में दर्ज 26 FIR के आधार पर यह जांच शुरू की है, जिसमें आरोप है कि किसानों की खेती की जमीन जबरदस्ती कब्जा कर ली गई थी।

ADVERTISEMENT